- अयोध्या वासी नगर सभा द्वारा दीपावली मिलन कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित
नागपुर : जब तक समाज एक सूत्र में नहीं आएगा तथा आपसी भेदभाव नहीं मिटेगा तब तक समाज का विकास तथा उसे शक्तिशाली बनाना मुश्किल सा प्रतीत होता है। हम सभी सर्व वर्गी समाज से जुड़े, उपरोक्त कथन दीपावली मिलन के अवसर पर शक्ति धाम मंदिर में अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद तथा महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता ने प्रमुख अतिथि के तौर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर गीत मिलन स्पर्धा भजन संध्या तथा रंगोली स्पर्धा का भी आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष रामकृष्ण गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर मां लक्ष्मी जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संस्था अध्यक्ष रूपनारायण गुप्ता, सचिन बलराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष जगदीश गुप्ता तथा प्रमुख सलाहकार ओमप्रकाश गुप्ता ने भी उनका साथ दिया।
इन सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी मेहनत की। सक्रिय सदस्य मनीष गुप्ता, लक्ष्मीकांत गुप्ता, ने व्यवस्था की जिम्मेदारी ली। महिला अध्यक्ष आरती गुप्ता तथा सचिव दुर्गेश नंदिनी ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। विनोद गुप्ता तथा दुर्गेश नंदिनी ने संयुक्त रूप से संचालन किया। जज की भूमिका वैसे एकता परिषद कि विदर्भ प्रदेश महिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता अग्रहरि, अनिल केसरवानी, शंकर गुप्ता ने निभाई। मुख्य अतिथि रामकृष्ण गुप्ता तथा कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं की तथा पुरुषों की उपस्थिति सराहनी रही। मुख्य अतिथि रामकृष्ण गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। आभार संस्था के अध्यक्ष रूपनारायण गुप्ता ने माना।