Nagpur : जबरन चोरी का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

    24-Nov-2023
Total Views |
 
theft
 
 
नागपुर :
मोटरसाइकिल पर आए आरोपियों ने महिला का पर्स छीन लिया और घटनास्थल से फरार हो गए। यह घटना पाचपावली थाना क्षेत्र की है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर चौबीस घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम सूरज रजक (34) पिली नदी निवासी है।
 
श्रीकृष्ण अपार्टमेंट, पाचपावली निवासी फरियादी अब्दुल फरीन (23) अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने के लिए दोपहिया वाहन से गड्डीगोदाम जा रहे थे, तभी कश्मीरी गली के निकट स्पीड ब्रेकर होने के कारण उन्होंने दोपहिया वाहन की गति धीमी कर ली। मौका पाकर आरोपी सूरज ने उसके हाथ से पर्स छीन लिया और घटनास्थल से फरार हो गया। पर्स में 2600 रुपए और 30 हजार 600 रुपए का मोबाइल था। घबराई महिला ने पाचपावली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी जांच कर 24 घंटे के अंदर आरोपी को पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है। आगे की कार्रवाई और पूछताछ की प्रक्रिया जारी है।