नागपुर : प्रताप नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बुज़ुर्ग व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय महादेव केकरखाड़े (60) जोशी लेआउट, सुभाषनगर निवासी के रूप में हुई है। विजय एमआईडीसी की एक निजी कंपनी से सेवानिवृत्त हैं। उनकी पत्नी उनसे अलग यवतमाल में रहती हैं।
सोमवार को विजय ने अपने आवास की छत पर टीन शेड में लगे लोहे के एंगल में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। करीब 11 बजे परिवार ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। विजय की आत्महत्या का कारण समझ नहीं आ रहा है। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।