नागपुर : विदर्भ में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इसके चलते सभी जिलों में तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. हालांकि, उत्तर भारत में हिमालय क्षेत्र से बर्फ़बारी होने से अगले दिन के बाद न्यूनत्तम में भारी गिरावट दर्ज होने की सभावना है.
शुक्रवार से विदर्भ के अमरावती, भंडारा, गोंदिया, वर्धा, चंद्रपुर और गढ़चिरौली जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। जिसके बाद ठंड भी बढ़ने लगेगी। हलाकि उत्तर भारत में नया पक्षिमी विक्षोभ तैयार हुआ है। जिससे हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी और मैदानी इलाको में बारिश के पुरे आसार है। ऐसे में इस क्षेत्र से चलने वाली ठंडी हवाओं के कारण विदर्भ में रविवार तापमान में खासी गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। हालांकि, नागपुर की बात करे तो, अधिकतम तापमान अब भी 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है. वही न्यूनतम तापमान 15 डिग्री करीब रिकॉर्ड किया गया है। नागपुर को फिलहाल अधिकतम तापमान से राहत मिलने की संभावना नहीं है. हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चक्रवात में बदलने के बाद 19 से 23 नवंबर के बीच कई जिलों में वातावरण में कुछ हद तक बादल छाए रहेंगे। इसलिए इन जिलों में अधिकतम तापमान में कमी आ सकती है. विदर्भ के कई जिलों में फिलहाल न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना है.