Nagpur Accident : तेज रफ़्तार कार ने मां बेटी को मारी टक्कर, दोनों घायल

    16-Nov-2023
Total Views |
 
nagpur-road-accident-mother-daughter - Abhijeet Bharat
 
नागपुर : एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोपहिया वाहन पर सवार मां बेटी द्वय को टक्कर मार दी। दोनों घायल हो गए। यह घटना एमआईडीसी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। पुलिस ने सुरक्षा नगर, दत्तवाड़ी निवासी शोमाली देवाशीष चक्रवर्ती (21) की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सोमवार दोपहर के करीब 3.20 बजे शोमाली अपनी मां के साथ दोपहिया वाहन क्रमांक एमएच-40/बीडी-7578 पर हिंगना से घर जा रही थी।
 
एमआईडीसी से वाडी जाने वाली सड़क पर प्लास्टो कंपनी के सामने एक अज्ञात चारपहिया वाहन चालक ने अपना वाहन तेजी और लापरवाही से चलाकर शोमाली के वाहन को टक्कर मारी और भाग गया। दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।