रूखी त्वचा से हैं परेशान? घर पर झटपट ऐसे बनाएं 'Homemade Moisturizer'

    07-Jun-2022
Total Views |

health
 
नागपुर: बदलते मौसम के साथ त्वचा में भी कई बदलाव आने लगते हैं। क्या आप भी ड्राई स्किन से परेशान हैं? रूखी त्वचा मौसमी भी हो सकती है और प्राकृतिक तौर पर भी कुछ लोगों की त्वचा जल्दी रूखी हो जाती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। इस परेशानी से छुटकारा पाने के लिए मार्केट में कई तरह के कॉस्मेटिक्स भी उपलब्ध हैं। लेकिन ये कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स केमिकल से बने होते हैं और काफी महंगे भी।
 
मॉश्चराइजर स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह त्वचा को खोया हुआ पोषण प्रदान करता है, जिससे वह स्वस्थ व जवान नजर आती है। लेकिन बाजार में मिलने वाले मॉश्चराइजर के मुकाबले होममेड मॉश्चराइजर ज्यादा फायदेमंद और किफायती होते हैं। आइए केमिकल फ्री होममेड मॉश्चराइजर बनाने का आसान तरीका जानते हैं।
 

health 
 
घर पर ऐसे बनाएं होममेड मॉश्चराइज
 
ग्लिसरीन और शहद का मॉश्चराइजर (Honey and Glycerin for dry skin)
 
रूखी त्वचा को नमी देने के लिए शहद और ग्लिसरीन दोनों ही फायदेमंद होते हैं। आप 2 चम्मच ग्लिसरीन, 1 चम्मच शहद, 2 चम्मच ग्रीन टी और 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। फिर इसे रात के समय अपनी त्वचा पर लगाकर मसाज करें. अगली सुबह इसे पानी से धो लें।
 
एलोवेरा मॉश्चराइजर (Aloe Vera Moisturizer)
 
त्वचा के लिए एलोवेरा एक एंटी एजिंग पदार्थ का काम करता है। इससे मॉश्चराइजर बनाने के लिए आप 1/4 कप नारियल तेल, 1/4 चौथाई बादाम तेल, 12 चम्मच बीवैक्स को गर्म करके पिघला लें। फिर इस तेल को ठंडा करके इसमें 1 कप एलोवेरा जेल और 10 बूंद किसी भी एसेंशियल ऑयल की मिला लें।
 
इसके बाद किसी चीज में भरकर इस पेस्ट को फ्रिज में रख दें और जरूरत के मुताबिक त्वचा पर लगाएं।
 
बीवैक्स मॉश्चराइजर (Beeswax Moisturizer for dry skin)
 
इस होममेड मॉश्चराइजर को बनाने के लिए 1/4 कप बीवैक्स एक बॉयलर में पिघला लें और इसके ठंडा होने पर इसमें आधा कप नारियल तेल और आधा कप ऑलिव ऑयल डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद इसमें 10 बूंद एसेंशियल ऑयल की डालकर मिलाएं और फिर जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करें।
 
Image Source : Internet